Weather Update Temperature Fluctuations in Azamgarh After Rain बूंदाबादी के बाद दूसरे दिन निकली धूप, Azamgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsWeather Update Temperature Fluctuations in Azamgarh After Rain

बूंदाबादी के बाद दूसरे दिन निकली धूप

Azamgarh News - आजमगढ़ में बूंदाबादी के बाद रविवार को धूप निकली, जिससे ठंड में थोड़ी राहत मिली। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। हालांकि, शाम होते ही ठंड...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Sun, 29 Dec 2024 02:25 PM
share Share
Follow Us on
बूंदाबादी के बाद दूसरे दिन निकली धूप

आजमगढ़, संवाददाता। बूंदाबादी के बाद दूसरे दिन रविवार को धूप निकली। जिससे दिन में ठंड से राहत मिली। पूरे दिन आसमान में बादल मडराते रहे। जिससे शाम होते ही ठंड का कहर शुरू हो गया। अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़ा, जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहा।

एक सप्ताह से मौसम परिवर्तित हो गया। बुधवार के बाद शनिवार को पूरे दिन बूंदाबादी होती रही। जिससे ठंड के साथ गलन बढ़ जाने से लोग ठिठुरते रहे। रविवार को सुबह से धूप निकली, लेकिन आसमान में बादल पूरे दिन मडराते रहे। जिससे शाम होते ही ठंड बढ़ गयी। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया था। शुक्रवार को जिले में तापमान अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पर ही स्थिर रहा।

हवा और बादलों के चलते भोर में और रात में अभी ठंड का कहर बरकरार रहेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।