Azamgarh News: डेडलाइन बीती, हरबंशपुर की जलापूर्ति परियोजना अधूरी

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

Azamgarh News: शहर के हरबंशपुर वार्ड में लोगों को 24 घंटे शुद्ध जलापूर्ति कराने की के लिए निर्धारित की गई डेडलाइन के बाद भी कार्य पूरा नहीं हुआ। कार्य धीमी होने पर ज

Azamgarh News: डेडलाइन बीती, हरबंशपुर की जलापूर्ति परियोजना अधूरी

Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। हरबंशपुर वार्ड में 24 घंटे शुद्ध जलापूर्ति के लिए चल रही सात करोड़ रुपये की परियोजना निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। कार्य की धीमी प्रगति पर जल निगम नगरीय के मुख्य अभियंता ने संबंधित फर्म सीके इंटरप्राइजेज को डिबार घोषित कर दिया है। साथ ही काम पूरा नहीं होने पर एफआईआर कराने की चेतावनी दी है। वार्ड के लोगों को 24 घंटे शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लोकसभा चुनाव से पहले शासन ने सात करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी थी। भूमि उपलब्ध होने के बाद वाराणसी जल निगम नगरीय की ओर से सितंबर 2024 में प्रयागराज की फर्म सीके इंटरप्राइजेज को इसका टेंडर दिया गया। फर्म को दिसंबर 2025 तक कार्य पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की गई थी। शासन की ओर से फर्म को करीब डेढ़ करोड़ रुपये, यानी परियोजना लागत का 20 प्रतिशत भुगतान भी किया गया। धनराशि मिलने के बाद फर्म ने पाइपलाइन बिछाने समेत अन्य कार्य शुरू किए, लेकिन निर्धारित समय तक परियोजना पूरी नहीं हो सकी। इससे क्षेत्र के लोगों को 24 घंटे जलापूर्ति का इंतजार बना हुआ है। जल निगम नगरीय के सहायक अभियंता शैलेष यादव ने बताया कि निर्धारित समय में काम पूरा नहीं होने पर जल निगम प्रयागराज के मुख्य अभियंता संजय गोंड ने कार्रवाई की है। फर्म को डिबार करते हुए भविष्य में जल निगम नगरीय के किसी भी टेंडर में शामिल नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। परियोजना पूरी करने के लिए अप्रैल 2026 तक की नई समय सीमा दी गई है। इसके बाद भी काम पूरा नहीं हुआ तो संबंधित फर्म के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।

हरबंशपुर वार्ड में जलापूर्ति के लिए यह होना था कार्य

नगर के हरबंशपुर वार्ड 24 घंटे जलापूर्ति के लिए 22 किमी पाइप लाइन बिछाने के अलावा एक नए ट्यूबवेल की बोरिंग, पंप हाउस का निर्माण, पुराने ट्यूबवेल से पानी टंकी को पाइप लाइन से जोड़ने, पुराने टंकी का मरम्मत कराने, 776 घरों तक पाइप लाइन बिछाने के साथ ही कनेक्शन देने का कार्य कराया जाना है। बिजली कटौती के दौरान पंप चलाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के लिए उच्च क्षमता के जनरेटर भी लगाया जाना है।

अब तक फर्म ने कराया यह कार्य

ठेकेदार ने ट्यूबवेल की बोरिंग के साथ पुरानी टंकी की मरम्मत और रंग-रोगन भी करा दिया, लेकिन 22 किमी के सापेक्ष ठेकेदार की ओर से अब तक सिर्फ 15 किमी पाइप लाइन बिछायी गई है। सर्फुद्दीनपुर मोहल्ला के पीडब्लूडी कालोनी के पीछे एक नये ट्यूबवेल की बोरिंग तो करा दी गई, लेकिन पंप हाउस का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका। वहीं विश्वकर्मा मंदिर तिराहा के पास स्थित नगर पालिका के पुराने ट्यूबवेल को पाइप लाइन से पानी टंकी से अभी तक नहीं जोड़ा गया। वहीं 776 घरों को भी अभी तक पाइप लाइन से न तो जोड़ा गया और न ही पानी का कनेक्शन ही दिया गया।

इन मोहल्लों में नहीं है पेयजल की व्यवस्था

नगर के दक्षिणी छोर पर स्थित हरबंशपुर वार्ड का क्षेत्रफल अन्य वार्डों से काफी ज्यादा लंबा है। इस वार्ड में हरबंशपुर, आंशिक सर्फुद्दीनपुर एवं परानापुर, मूसेपुर, रेलवे स्टेशन, पान दरीबा, सिंचाई कालोनी, शारदा कालोनी, पीडब्लूडी, पल्हनी नई कालोनी, बेलइसा मोहल्ले में पेयजल के लिए लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड के कई मोहल्ले तो ऐसे हैं जहां पेयजल की पाइप लाइन तक नहीं बिछी हुई है। कहने के लिए नगर पालिका का क्षेत्र है, पर नगर पालिका की सुविधाओं से इन मोहल्लों के अधिकांश लोग आज भी वंचित हैं। क्षेत्र के लोग काफी अर्से से पेयजल की व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हरबंशपुर वार्ड में जलापूर्ति की परियोजना कब तक पूरी होने की उम्मीद है?
परियोजना पूरी करने के लिए अप्रैल 2026 तक की नई समय सीमा दी गई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsआजमगढ़Azamgarh News: डेडलाइन बीती, हरबंशपुर की जलापूर्ति परियोजना अधूरी