
शराबियों संग बारातियों में संघर्ष, जमकर चले ईंट-पत्थर
Azamgarh News - आजमगढ़ में फरिहा चौक पर रविवार रात शराबियों और बारातियों के बीच भयंकर संघर्ष हुआ। लाठी-डंडों और ईंट-पत्थर से मारपीट हुई, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। मामले की जांच जारी है।
आजमगढ़, संवाददाता। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौक पर रविवार की रात में शराबियों और बारातियों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडा से मारपीट हुई और ईंट-पत्थर भी चले। बीच बाजार में संघर्ष होने से अफरा-तफरी मच गयी। पुलिस इस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। शादी समारोह में शामिल होने के लिए रविवार की रात को जा रहे बारातियों की वाहन जब फरिहा चौक पर पहुंची। किसी बात को लेकर बारातियों से एक दुकानदार से कहा सुनी होने लगी। इस बीच बाजार में शराब के नशे में बाजार में मौजूद कुछ लोग बारातियों से भिड़ गए।
देखते ही देखते बारातियों और शराबियों के बीच लाठी-डंडा से मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान ईंट-पत्थर भी चले। जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गयी। इस बीच किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गयी। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह हालात पर काबू पाया। चौकी प्रभारी फरिहा अनिल कुमार सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति को पकड़ा गया है और मामले की छानबीन जारी है। दोषियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




