बरात में अक्षत फेंकने को लेकर मारपीट

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - गड़ेरूआ गांव में एक शादी के दौरान अक्षत फेंकने को लेकर घरातियों और बरातियों के बीच विवाद हो गया। इस झगड़े में एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

बरात में अक्षत फेंकने को लेकर मारपीट

सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के गड़ेरूआ गांव में बरात के दौरान घरातियों और बरातियों में परछन के दौरान अक्षत फेंकने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घरातियों ने एक युवक को पीटकर घयल कर दिया। पुलिस चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। हैदराबाद निवासी अंकुर ने आरोप लगाया कि उनके मौसी के बेटे जयहिंद की बरात गड़ेरुआ गांव में गई थी। अजीत कुमार, अखिलेश, रामप्रवेश पुत्र पतिराज और गोलू पुत्र शेषनाथ निवासी गड़ेरूआ ने भोजन करते समय बुलाकर मारापीटा। तहरीर के आधार पर जीयनपुर पुलिस ने चारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।