महिला प्रगणक से मारपीट, धमकी देने का आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - आजमगढ़ के हाफीजपुर गांव में जनगणना के लिए गई महिला प्रगणक को एक व्यक्ति ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। प्रगणक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। प्रगणक ने सुरक्षा और जनगणना कार्य में सहयोग की मांग की है।

महिला प्रगणक से मारपीट, धमकी देने का आरोप

आजमगढ़, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफीजपुर गांव में रविवार को जनगणना करने लिए गई महिला प्रगणक से एक व्यक्ति ने मारपीट करने के बाद धमकी दी। इतना ही नहीं महिला प्रगणक को सीढ़ी से धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया। इस मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित प्रगणक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी।

घटना का विवरण

पल्हनी विकास खंड क्षेत्र के हाफिजपुर गांव स्थित यूपीएस विद्यालय में कार्यरत प्रगणक उर्फी फात्मा 31 मई को जनगणना कार्य के लिए हाफिजपुर गांव स्थित एक मकान पर पहुंची थीं। पीड़ित महिला प्रगणक का कहना है कि मकान स्वामी के बताने पर वह मकान के ऊपरी मंजिल पर रह रहे किरायेदार का विवरण दर्ज करने के लिए गईं थी। उसने किरायेदार ओंकार नाथ यादव से जनगणना संबंधी जानकारी मांगी।

Voice of UP

मारपीट और धमकी

आरोप है कि जानकारी लेने के दौरान ओंकार नाथ यादव आक्रोशित हो गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने प्रगणक के साथ मारपीट करते हुए धक्का-मुक्की की। इतना ही नहीं, जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में महिला प्रगणक को चोट लगी है।

पुलिस कार्रवाई

पीड़ित महिला प्रगणक की तहरीर पर शहर कोतवाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित प्रगणक ने सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही जनगणना कार्य में सहयोग सुनिश्चित कराने की मांग की।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह घटना कहाँ हुई?
यह घटना आजमगढ़ के हाफीजपुर गांव में हुई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।