Azamgarh News: जला ट्रांसफार्मर बदलने के लिए ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

Azamgarh News: अतरौलिया के लोहरा डंडवा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 63 केवीए ट्रांसफार्मर जल गया। 72 घंटे बीत जाने पर भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, जिससे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और अधिकारियों से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की।

Azamgarh News: जला ट्रांसफार्मर बदलने के लिए ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

Azamgarh News: अतरौलिया,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लोहरा डंडवा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से जला 63 केवीए का ट्रांसफार्मर 72 घंटे बाद भी नहीं बदला गया। बिजली विभाग के अधिकारियों की निष्क्रियता से नाराज होकर ग्रामीणों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जल्द से जल्द से नया ट्रांसफार्मर लगाये जाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर तीन दिन पहले आकाशीय बिजली गिरने से जल गया। इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी गई। लेकिन अब तक विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर देखने तक नहीं आया। ट्रांसफार्मर जलने से गांव के करीब सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति ठप है।

बिजली न रहने से बिजली चालित मशीनें पूरी तरह बंद है। गांव में अंधेरा बना हुआ है। लोगों को बिजली न रहने से तरह-तरह की समस्या से जुझना पड़ रहा है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुकेश मिश्रा,सुरेंद्र सिंह, अविनाश सिंह,आदित्य उपाध्याय, प्रतीक सिंह, पंकज सिंह, आनंद सिंह, रामबचन गोंड, अमित सिंह, शिवम गोंड,अंगद सिंह, परमहंस सिंह, मंगल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsआजमगढ़Azamgarh News: जला ट्रांसफार्मर बदलने के लिए ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन