पीजीटी के प्रथम पानी में 3311 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
आजमगढ़ में रविवार को प्रवक्ता (पीजीटी) की परीक्षा में 6005 में से केवल 2694 परीक्षार्थी शामिल हुए। 3311 ने सख्ती के कारण परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के लिए सघन तलाशी ली गई और प्रशासन ने मजिस्ट्रेट की तैनाती की। परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक चली।

आजमगढ़। जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को दूसरे दिन प्रवक्ता (पीजीटी) की प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 6005 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 2694 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 3311 परीक्षार्थियों ने सख्ती के चलते परीक्षा छोड़ दी। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा दो दिवसीय प्रवक्ता (पीजीटी) परीक्षा दो पालियों में हो रही है। दूसरे दिन की प्रथम पाली परीक्षा शुरू होने से पहले सभी परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। जांच के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक चली।
प्रशासन की ओर से प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। इसके अलावा केंद्र व्यवस्थापकों को भी पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


