निःशुल्क मिनी किट का वितरण प्रारंभ

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - आजमगढ़ में उप्र मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों को मोटे अनाज के उन्नत बीजों के निःशुल्क मिनीकिट उपलब्ध कराए जाएंगे। यह कार्यक्रम पोषणयुक्त फसलों की खेती को प्रोत्साहित करने, उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि के लिए है। कृषक 10 मई तक ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

निःशुल्क मिनी किट का वितरण प्रारंभ

आजमगढ़। उप्र मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत खरीफ 2026 में जनपद के किसानों को मोटे अनाज (मिलेट्स) के उन्नत बीजों के निःशुल्क मिनीकिट उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को पोषणयुक्त एवं जलवायु अनुकूल फसलों की खेती के प्रति प्रोत्साहित करना, उत्पादन बढ़ाना तथा किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है। उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि कृषि निदेशालय, उत्तर प्रदेश से प्राप्त आवंटन के अनुसार जनपद को श्रीअन्न फसलों के कुल 6062 मिनीकिट का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इच्छुक कृषक कृषि विभाग के पोर्टल www.agriculture.up.gov.in पर दिनांक : 10 मई तक ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

बुकिंग के बाद पात्र किसानों का चयन ई-लाटरी के तहत किया जाएगा।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।