ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़संवैधानिक हक का सोच समझकर करें इस्तेमाल

संवैधानिक हक का सोच समझकर करें इस्तेमाल

आजमगढ़। निज संवाददाता शहर के कुंवर सिंह उद्यान में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम...

आजमगढ़। निज संवाददाता
 शहर के कुंवर सिंह उद्यान में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम...
1/ 2आजमगढ़। निज संवाददाता शहर के कुंवर सिंह उद्यान में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम...
आजमगढ़। निज संवाददाता
 शहर के कुंवर सिंह उद्यान में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम...
2/ 2आजमगढ़। निज संवाददाता शहर के कुंवर सिंह उद्यान में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम...
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Mon, 25 Jan 2021 06:32 PM
ऐप पर पढ़ें

आजमगढ़। निज संवाददाता

शहर के कुंवर सिंह उद्यान में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम और एसपी ने संयुक्त रुप से किया। इस दौरान वोटरों को वोट देने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने कहा कि जो मतदाता पहली बार वोटर बने हैं, उन्हें एक संवैधानिक हक मिल गया है। वे अपने वोट का इस्तेमाल सोच समझ कर करें। लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाएं। डीआईजी सुभाष चंद्र दूबे ने कहा कि हमारे देश में राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। यह भारतीय लोकतंत्र की बहुत बड़ी खूबी है। इसमें नागरिकों का अहम योगदान है। हमारे लोकतंत्र अनेक झंझावतों को झेलते हुए गतिमान है। डीएम राजेश कुमार ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति मताधिकार का प्रयोग करना है। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार अभी वोटिंग प्रतिशत लगभग 70 प्रतिशत है। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि इसे शत-प्रतिशत करें। नये वोटर अपने मत का प्रयोग विवेक के अनुसार करें। जबकि एसपी सुधीर सिंह ने कहा कि मतदान के समय मतदान करने पोलिंग स्टेशन तक जाये और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। जिनको ईपीक कार्ड दिया जा रहा है, उनका देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान होगा। आप सबकी जिम्मेदारी है कि अपने मत का प्रयोग विवेक के अनुसार अवश्य करें।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने आम मतदाता द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए साइन बोर्ड पर अभियान के तहत हस्ताक्षर किया गया। साथ ही दस नए वोटरों को एपिक कार्ड बांटा गया। जिसमें शानिया परविन, अहमद खान, वारिशा मंजर शेख, सन्दीप कुमार संजय प्रजापति आदि शामिल है। इसके अलावा विधान सभा पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ द्वारा अच्छा कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें निर्वाचन क्षेत्र 347- आजमगढ़ की सुमन देवी, अफसाना परवीन एवं निर्वाचन क्षेत्र 346- मुबारकपुर के ताहिरा खातून, शबाना बानो शामिल है। इस अवसर पर भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय, एडीएम प्रशासन नरेद्र सिंह, एसडीएम सदर गौरव कुमार, सीओ सिटी, डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा, विकास प्राधिकरण सचिव बैजनाथ, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश श्रीवास्तव, हेमंत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें