चार दिनों से बंद है यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा
बेलइसा सब्जी मंडी में स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा चार दिनों से बंद है, जिससे व्यापारी और नागरिक परेशान हैं। शाखा प्रबंधक ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर काम बंद किया गया है। बैंक के बंद होने से लेन-देन में कठिनाइयाँ आ रही हैं और सुरक्षा की चिंता भी बढ़ गई है।

रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। बेलइसा सब्जी मंडी परिसर में स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा पिछले चार दिनों से बंद है। जिससे व्यापारी और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शाखा की ओर से अगले आदेश तक कार्य बंद रहेगा की नोटिस भी चस्पा कर दी गई है। व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडी परिसर में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा खोली गई थी, ताकि उन्हें लेन-देन के लिए बाहर न जाना पड़े। इस शाखा से न केवल व्यापारी बल्कि आस-पास के क्षेत्रों के नागरिक भी लाभान्वित होते थे। बैंक बंद होने से खाताधारकों को बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
व्यापारी राजेश सिंह, रविंद्र कुमार, रवि ने बताया कि मंडी परिसर में बैंक शाखा होने से नकदी जमा करने और निकासी में काफी सुविधा रहती थी। अब बैंक बंद होने के कारण व्यापारियों को बड़ी रकम लेकर बाहर जाना पड़ रहा है। जिससे उन्हें दिक्कतों के साथ सुरक्षा की चिंता भी सताने लगी है। शाखा प्रबंधक आनंद यादव ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर बैंक का कार्य बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही आगे का निर्देश प्राप्त होंगे, शाखा का संचालन पुन: शुरू कर दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


