ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़आठ वर्षीय बालक संग अप्राकृतिक दुष्कर्म

आठ वर्षीय बालक संग अप्राकृतिक दुष्कर्म

थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने शुक्रवार को अपने बेटे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एक युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की...

आठ वर्षीय बालक संग अप्राकृतिक दुष्कर्म
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Fri, 30 Jun 2017 11:22 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने शुक्रवार को अपने बेटे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एक युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित बालक को मेडिकल मुआयने के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि उसका आठ वर्षीय पुत्र शुक्रवार की सुबह खेत की तरफ गया था। खेत पर पहले से ही अनीस पुत्र हनीफ मौजूद था और बकरी चरा रहा था। अनीस उसके पुत्र को बहला-फुसला कर पास में स्थित बांस की खूंटी में ले गया और जबरन अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद बालक रोता हुआ घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजन जब आरोपी के घर पहुंच कर शिकायत दर्ज कराना चाहा तो परिवार के लोगों ने उन्हें डांट-फटकार कर भगा दिया। इसके बाद पीड़ित को लेकर परिजन बरदह थाने पहुंचे और पुलिस को नामजद तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस आरोपी के घर पहुंची लेकिन वह नहीं मिला, जिस पर पुलिस उसके पिता हनीफ को ही थाने लाकर बैठा ली है। वहीं पीड़ित बच्चे को मेडिकल मुआयने के लिए भेज दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें