ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़अज्ञात युवती का बोरे में शव मिलने सनसनी

अज्ञात युवती का बोरे में शव मिलने सनसनी

दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव के पास शारदा सहायक खंड 23 ठेकमा राजबाहा में सोमवार की सुबह 25 वर्षीया अज्ञात युवती का शव बोरे में मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव...

अज्ञात युवती का बोरे में शव मिलने सनसनी
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Mon, 17 Aug 2020 05:42 PM
ऐप पर पढ़ें

दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव के पास शारदा सहायक खंड 23 ठेकमा राजबाहा में सोमवार की सुबह 25 वर्षीया अज्ञात युवती का शव बोरे में मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव के चरवाहे मवेशियों को नहर किनारे चरा रहे थे। नहर में पानी कम होने से एक बोरे में शव को चरवाहों ने देखा। जानवर शव को नोच रहे थे। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। गांव के लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। थोड़ी ही देर में सरायमीर व दीदारगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने पर शव को बोरा से निकाला गया। जिसमे करीब 25 वर्षीया युवती का शव था। वह बैगनी रंग की लैगीज, लाल रंग का दुपट्टा व कुर्ती पहने हुई थी। शव के कुछ हिस्सा जंगली जानवरों के खाने से क्षत विक्षत हो गया था। पुलिस ने शव को पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। दीदारगंज थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें