ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़खड़ी ट्रक में घुसी अनियंत्रित बोलेरो, चार घायल

खड़ी ट्रक में घुसी अनियंत्रित बोलेरो, चार घायल

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के जमुड़ी गांव के पास शुक्रवार की दोपहर अनियंत्रित बोलेरो सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में घुस गई। बोलेरों में सवार दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए, चालक बालबाल बच गया। सभी घायल...

खड़ी ट्रक में घुसी अनियंत्रित बोलेरो, चार घायल
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Fri, 03 Jul 2020 06:06 PM
ऐप पर पढ़ें

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के जमुड़ी गांव के पास शुक्रवार की दोपहर अनियंत्रित बोलेरो सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में घुस गई। बोलेरों में सवार दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए, चालक बालबाल बच गया। सभी घायल बलिया जनपद के निवासी है। महराजगंज थाना क्षेत्र में जन्म दिन पार्टी में शामिल होने जा रहे थे।

बलिया जनपद के सुखपुरा थाना क्षेत्र के पचखोरा गांव निवासी 45 वर्षीय जय प्रकाश राम पुत्र राम बेलाल राम की बेटी पूजा की शादी महराजगंज थाना क्षेत्र के सहदेवगंज में हुई है। शुक्रवार को पूजा के बेटे के जन्म दिन पर पार्टी थी। जन्म दिन की पार्टी में शामिल होने के लिए जयप्रकाश, अपनी पत्नी संगीता व 10 वर्षीय पुत्र आशिक के साथ ही साली 35 वर्षीया शारदा पत्नी राकेश निवासी जिगनी थाना रसड़ा जिला बलिया के साथ एक बोलेरो से सहदेवगंज जा रहे थे। शुक्रवार की दोपहर में मुबारकपुर के जमुड़ी के पास पहुंचते ही सामने से आ रहा बाइक सवार मुड़ने लगा। जिसे बचाने के प्रयास में बोलेरो अंनियंत्रित हो कर सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। गाड़ी में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना पर पहुंचे लोहरा चौकी प्रभारी अश्वनी चौबे ने घायलों को 108 एम्बुलेंस से मंडलीय अस्पताल पहंुचाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें