ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़बहला-फुसला कर भगाई गई दो किशोरियां

बहला-फुसला कर भगाई गई दो किशोरियां

बहला-फुसला कर दो किशोरियों को भगाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिवारों ने जहानागंज व मुबाकरपुर थाने में पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है। पुलिस ने मुकदमा  पंजीकृत कर मामलों की...

बहला-फुसला कर भगाई गई दो किशोरियां
आजमगढ़। निज संवाददाताWed, 13 Sep 2017 06:31 PM
ऐप पर पढ़ें

बहला-फुसला कर दो किशोरियों को भगाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिवारों ने जहानागंज व मुबाकरपुर थाने में पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है। पुलिस ने मुकदमा  पंजीकृत कर मामलों की जांच पड़ताल में जुट गई है। 

जहानागंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 अगस्त से उसकी बेटी घर से लापता है। अपने स्तर से उसने काफी खोजबीन किया। नात-रिश्तेदारी तक भी पता लगा लिया, लेकिन कोई जानकारी नहीं हुई। खोजबीन के दौरान ही यह ज्ञात हुआ कि गांव के ही वरूण, तरूण व अरूण पुत्रगण बाबूलाल व लक्खी देवी पत्नी बाबूलाल ने मिलकर उसकी बेटी को बहला-फुसला कर भगा ले गए हैं। 

वहीं दूसरा मामला मुबारकपुर थाने में एक महिला ने दर्ज कराया। उसने बताया कि सोमवार को उसकी बेटी खेत जाने के लिए घर से निकली और फिर वापस नहीं लौटी। उसने गांव निवासी फैसल पुत्र एकलाक समेत कुछ अज्ञात लोगों पर उसे भगा ले जाने का आरोप लगाया है। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इसके साथ ही लापता किशोरियों की खोजबीन भी पुलिस ने शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें