ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़डीएवी में अध्यक्ष पद के लिए दो ने खरीदे पर्चे

डीएवी में अध्यक्ष पद के लिए दो ने खरीदे पर्चे

डीएवी महाविद्यालय में मंगलवार को छात्र संघ चुनाव के लिए पर्चा का वितरण किया गया। अध्यक्ष पद पर दो लोगों ने दो-दो सेट में पर्चे लिया। इसके साथ ही अन्य छह पदों पर 20 पर्चे लिये गये। संयुक्त मंत्री सहित...

डीएवी में अध्यक्ष पद के लिए दो ने खरीदे पर्चे
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Tue, 18 Dec 2018 07:53 PM
ऐप पर पढ़ें

डीएवी महाविद्यालय में मंगलवार को छात्र संघ चुनाव के लिए पर्चा का वितरण किया गया। अध्यक्ष पद पर दो लोगों ने दो-दो सेट में पर्चे लिया। इसके साथ ही अन्य छह पदों पर 20 पर्चे लिये गये। संयुक्त मंत्री सहित तीन पदों पर एक-एक लोगों ने पर्चा लिया। मंगलवार को साढ़े दस बजे से पर्चा दाखिल किया जाएगा।

महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव का पर्चा लेने के लिए छात्रों का जमावड़ा विद्यालय खुलने से पहले ही शुरू हो गया था। साढ़े दस बजे काउंटर खुला और पर्चा की विक्री शुरू हुई। दो बजे तक विभिन्न पदों के लिए 19 प्रत्यशियां ने 24 पर्चे लिये गये। उपाध्यक्ष पद के लिए पांच, महामंत्री पद के लिए सात, कला संकाय के लिए दो लोगों ने पर्चे लिये। इसके साथ ही संयुक्त मंत्री, विज्ञान संकाय, वाणिज्य संकाय के लिए एक-एक लोगों ने पर्चा लिया। चुनाव अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि नामांकन पत्र के साथ प्रत्याशी हाई स्कूल का अंक पत्र, प्रवेश चालान, परिचय पत्र व नोटरी शपथ पत्र के साथ दाखिल करेंगे। उन्होंने बताया कि 19 दिसम्बर को दो बजे तक पर्चा दाखिल किया जाएगा। तीन बजे तक पर्चा वापस होगा। तीन से चार बजे तक पर्चा की जांच होगी। पांच बजे बैध प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें