हादसों में युवक-अधेड़ की मौत
Azamgarh News - आजमगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक छात्र और एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मुबारकपुर में एक छात्र अपनी बहन को परीक्षा दिलाकर लौटते समय एक अज्ञात वाहन की टक्कर में घायल हो गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। वहीं, एक और व्यक्ति को भी वाहन की टक्कर से जान गंवानी पड़ी।

आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर हुईं मार्ग दुर्घटनाओं में छात्र सहित दो लोगों की मौत हो गई। मुबारकपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को बहन को परीक्षा दिलाकर घर लौट रहे छात्र की हादसे में मौत हो गई, जबकि नगर कोतवाली के हाफिजपुर के पास सोमवार रात वाहन की टक्कर से अधेड़ की जान चली गई। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नरांव गांव निवासी 25 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र रवींद्र बीए का छात्र था। उसकी छोटी बहन 15 वर्षीय कामना 10वीं की छात्रा है। मंगलवार को वह बहन को परीक्षा दिलाने के लिए ओझौली गांव में स्थित परीक्षा केंद्र पर गया था।
परीक्षा समाप्त होने पर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। ओझौली गांव के पास पहुंचने पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस दोनों को मुबारकपुर सीएचसी ले गई, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दिनेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल कामना को रेफर कर दिया। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के सिकरौरा गांव निवासी 52 वर्षीय सुनील चौहान राजगीर का काम करते थे। सोमवार को किसी काम से शहर गए थे। रात करीब 10.30 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। हाफिजपुर चौराहा के पास पहुंचने पर अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनका एक बेटा और एक बेटी है। बड़ी बेटी वंदना की अप्रैल में शादी होनी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


