ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़पूर्व बीडीसी सहित दो की नदी में डूबने से मौत

पूर्व बीडीसी सहित दो की नदी में डूबने से मौत

महराजगंज थाना क्षेत्र के अराजी शंकरपुर गांव में मंगलवार की सुबह शौच के लिए गए पूर्व बीडीसी की घाघरा नदी में डूबने से मौत हो गई। इसके साथ ही रौनापार थाना क्षेत्र में छोटी सरयू नदी में डूबने से किशोर...

पूर्व बीडीसी सहित दो की नदी में डूबने से मौत
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Tue, 25 Aug 2020 05:42 PM
ऐप पर पढ़ें

महराजगंज थाना क्षेत्र के अराजी शंकरपुर गांव में मंगलवार की सुबह शौच के लिए गए पूर्व बीडीसी की घाघरा नदी में डूबने से मौत हो गई। इसके साथ ही रौनापार थाना क्षेत्र में छोटी सरयू नदी में डूबने से किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

महराजगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के आराजी शंकरपुर गांव निवासी 50 वर्षीय लालचंद पुत्र स्व. किरोधन यादव गांव के पूर्व बीडीसी थे। वह मंगलवार की सुबह घर से शौच के लिए गए थे। घाघरा नदी के बाढ़ का पानी गहरे गड्ढे में भरा हुआ था। लालचंद का पैर फिसल गया वह गड्ढे के अंदर चले गए। जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने करीब एक घंटे बाद शव को बाहर निकाला। घटना की जानकारी होती मौके पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई थी। मृतक को दो बेटिया है। पत्नी बेटियों का रो रो कर बुरा हाल है।

लाटघाट संवाददाता के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के चांदपट्टी गांव निवासी 17 वर्षीय सूरज गोड़ पुत्र राजकुमार गोड़ चांदपट्टी पुल के पास छोटी सरयु नदी में साथियों के साथ नहाने गया था। वह प्लास्टिक का कैरेट लेकर नदी में तैर रहा था। इसी बीच कैरट टूट गया वह नदी में डूब गया। आस-पास के लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला। परिजन उसे लेकर सीएचसी बिलरियागंज पहुंचे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूरज दो भाई दो बहन में बड़ा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें