चोरी की बाइक, दो मोबाइल, नकदी बरामद, दो गिरफ्तार

Feb 21, 2026 12:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - आजमगढ़ में रानी की सराय थाना के सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने मुखबिर की सूचना पर दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनसे चोरी की बाइक, दो मोबाइल और 460 रुपये बरामद हुए। गिरफ्तार युवकों में आजाद कुमार और गोलू यादव शामिल हैं, जबकि एक अन्य युवक आकाश कुमार फरार है।

चोरी की बाइक, दो मोबाइल, नकदी बरामद, दो गिरफ्तार

आजमगढ़, संवाददाता। रानी की सराय थाना के सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने मुखबिर की निशानदेही पर शनिवार की दोपहर सेमरहां अंडर पास के समीप से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एक अन्य युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए युवकों के पास से चोरी की बाइक, दो मोबाइल और 460 रुपये बरामद किये। पकड़े गए युवकों में आजाद कुमार पुत्र शिवप्रसाद ग्राम असाउर थाना मुबारकपुर और गोलू यादव पुत्र तेजनाथ यादव टडवा जरगर थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ के निवासी हैं। वहीं फरार युवक आकाश कुमार पुत्र देवदत्त ग्राम मस्तवनीया अझौली थाना मुबारकपुर निवासी की पुलिस तलाश कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।