ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़फरार दो हत्यारोपी गिरफ्तार

फरार दो हत्यारोपी गिरफ्तार

मुबारकपुर थाने की पुलिस ने गुरुवार को गुजरपार पुलिया के पास से हत्या के मामले में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर...

फरार दो हत्यारोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Thu, 01 Jun 2023 11:31 PM
ऐप पर पढ़ें

आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर थाने की पुलिस ने गुरुवार को गुजरपार पुलिया के पास से हत्या के मामले में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों कहीं भागने की फिराक में थे। पुलिया के पास खड़े होकर वाहन का इंतजार क रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर राजेश कुमार के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गिरीश दुबे पुत्र स्व. महातम और प्रवेश यादव पुत्र स्व. रामबाज शामिल हैं। दोनों मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुजरपार गांव के निवासी हैं। गुजरपार गांव निवासी इंद्रपाल दूबे ने बुधवार को थाने में केस दर्ज कराते हुए दोनों को आरोपित किया था। आरोप था कि नशे में धुत होकर गिरीश दुबे ने अपने दोस्त प्रवेश यादव के साथ मिलकर अपने छोटे भाई पंचदेव दूबे की लाठी-डंडे से पीटकर निर्मम हत्या कर दी थी। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। गुरुवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर दोनों को गुजरपार पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें