पुलिस लाइन में डॉ. आंबेडकर के योगदान का किया स्मरण
Azamgarh News - आजमगढ़ में मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस अधीक्षक ने उनके विचारों और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया। अंबेडकर जयंती एक समतामूलक भारत के निर्माण के लिए प्रेरणा का स्रोत है। पुलिस इकाइयों में भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
आजमगढ़,संवाददाता। पुलिस लाइन में मंगलवार को संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके महान विचारों, राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मियो ने श्रद्धांजलि दी। एसपी सिटी ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का प्रेरणादायी जीवन हमें यह संदेश देता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी आत्मविश्वास, परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। अंबेडकर जयंती केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि एक समतामूलक, सशक्त, विकसित भारत के निर्माण में प्रेरणा का स्रोत है।
इसके साथ ही जनपद के समस्त थाना कार्यालयों, पुलिस इकाइयों में भी डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके आदर्शों, सामाजिक समरसता, समानता एवं न्याय के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


