प्रथम पुण्यतिथि पर शहीद नायब सुबेदार को दी श्रद्धांजलि

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - फूलपुर तहसील क्षेत्र के संग्रामपुर गांव में शहीद नायब सूबेदार प्रेमशंकर यादव की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। शहीद के पिता ने बताया कि प्रेमशंकर बचपन से ही देश सेवा का सपना देखता था। श्रद्धांजलि सभा में कई स्थानीय नेता और ग्रामीण शामिल हुए, जिन्होंने शहीद की बलिदान को याद किया।

प्रथम पुण्यतिथि पर शहीद नायब सुबेदार को दी श्रद्धांजलि

दीदारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर तहसील क्षेत्र के संग्रामपुर गांव में रविवार को शहीद नायब सूबेदार प्रेमशंकर यादव के प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शहीद जवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने उनके देश सेवा और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका त्याग सदैव प्रेरणा देता रहेगा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के फूलपुर जिला संघचालक नगीना प्रसाद सहित विभिन्न वक्ताओं ने बताया कि नायब सूबेदार प्रेमशंकर यादव भारतीय सेना की माउंटेन डिवीजन प्रोवोस्ट यूनिट में अरुणांचल प्रदेश के टेंगा क्षेत्र में तैनात थे। ऑपरेशन के तहत सेना की टुकड़ी दुर्गम पहाड़ी रास्तों से सीमा क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी।

इसी दौरान अचानक हुए लैंडस्लाइड में आगे चल रहे प्रेमशंकर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सेना के विमान से बेस हॉस्पिटल गुवाहाटी ले जाया गया, जहां 14 मई से 18 मई तक उपचार चला। बाद में बेहतर इलाज के लिए 19 मई को कमांड हॉस्पिटल कोलकाता रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान 24 मई को उनका निधन हो गया।श्रद्धांजलि सभा में शहीद के पिता दलसिंगार यादव ने भावुक होकर कहा कि उनका पुत्र बचपन से ही देश सेवा का सपना देखता था और देश की रक्षा करते हुए उसने सर्वोच्च बलिदान कर दिया। उन्होंने बताया कि प्रेमशंकर यादव की पहली पोस्टिंग वर्ष 2002 में जबलपुर में हुई थी। श्रद्धांजलि सभा में फूलपुर-पवई विधायक रमाकांत यादव के प्रतिनिधि विजय बहादुर यादव, विधायक दीदारगंज कमलाकांत राजभर, डॉ. रंजना यादव, रामअचल यादव, बाली यादव, राजेश रंजन यादव, राजू यादव, आदित्य यादव अप्पू यादव, अभिमन्यु यादव, प्रेमशंकर, रमाशंकर, गिरजाशंकर, संतोष यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।