गुरुजी अब बच्चों को बनाएंगे डिजिटल साक्षर

Feb 05, 2026 11:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share Share
Follow Us on

Azamgarh News - आजमगढ़ में परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को निपुण, समग्र शिक्षा और डिजिटल इनीशिएटिव अभियान के तहत प्रशिक्षित किया जा रहा है। स्मार्ट क्लासरूम, आईसीटी लैब और डिजिटल टूल्स का उपयोग करके शिक्षकों को बच्चों को बेहतर तरीके से पढ़ाने के लिए तैयार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य डिजिटल साक्षरता को बढ़ाना है।

गुरुजी अब बच्चों को बनाएंगे डिजिटल साक्षर

आजमगढ़,संवाददाता। जाफरपुर डायट पर परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को निपुण, समग्र शिक्षा, पीएम-श्री और निपुण भारत डिजिटल इनीशिएटिव अभियान के तहत प्रशिक्षित किया जा रहा है। स्मार्ट क्लासरूम, आईसीटी लैब, डिजिटल टूल (एमएस वर्ड, एक्सेल, पावर प्वाइंट, स्मार्ट बोर्ड, कोडिंग, एआई बेसिक) और डिजिटल साक्षरता के बारे जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षित शिक्षक बच्चों को बेहतर ढंग से पढ़ा सकेंगे। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत परिषदीय और उच्च प्राथमिक स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम, आईसीटी लैब उपलब्ध है। उचित प्रशिक्षण के अभाव में बच्चों को इनका फायदा नहीं होता है। नतीजा, सरकार की डिजिटल इनोवेशन की मंशा पूरी नहीं हो पा रही है।

इसके मद्देनजर एससीईआरटी की ओर से बेसिक शिक्षकों को डिजिटल एंबेसडर बनाने की पहल शुरू की गई। नोडल प्रभारी डॉ. निरूपमा गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षित शिक्षक स्मार्ट क्लास रूम, आईसीटी लैब, डिजिटल टूल के बारे में बच्चों को बेहतर जानकारी दे सकेंगे। मास्टर ट्रेनर रिजवाना खातून ने बताया कि जिले में 16 सौ शिक्षकों को 16 चक्र में प्रशिक्षित किया जाएगा। वर्तमान में तीसरे चक्र का प्रशिक्षण चल रहा है। सह प्रभारी वरिष्ठ डायट प्रवक्ता चंदन भारती ने बताया कि इसके बाद जिले में डिजिटल लिटरेसी बढ़ेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।