युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान
Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
माहुल के कंदरा गांव में 32 वर्षीय दिलीप यादव ने पारिवारिक विवाद के बाद ट्रेन से कटकर जान दे दी। दो दिन पहले ही उसके चचेरे भाई की शादी हुई थी। परिवार में कुछ बातों को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते दिलीप ने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव की सूचना परिवार को दी।

माहुल। अहरौला थाना क्षेत्र के कंदरा गांव निवासी युवक ने बुधवार को ट्रेन से कटकर जान दे दी। 32 वर्षीय दिलीप यादव के चचेरे भाई संदीप की दो दिन पूर्व शादी थी। परिवार में कुछ बातों को लेकर विवाद हुआ था। वह बुधवार की सुबह घर से निकल गया। दोपहर में जौनपुर जनपद के शाहगंज स्टेशन पर के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी। शाम को पुलिस ने फोनकर परिवार के लोगों को जानकारी दी। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। घटना के बाद से परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


