Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsTragic Snakebite Incidents in Azamgarh During Raksha Bandhan Festival
रक्षा बंधन पर मायके गई महिला सहित दो की सर्प दंस से मौत

रक्षा बंधन पर मायके गई महिला सहित दो की सर्प दंस से मौत

संक्षेप:

Azamgarh News - आजमगढ़ के मोहब्बतपुर गांव में रक्षा बंधन पर भाई को राखी बांधने आई महिला की सांप के काटने से मौत हो गई। वहीं, सरायमीर क्षेत्र के कनैथा चकमियां गांव में 14 वर्षीय छात्रा भी सांप के डसने से मृत हो गई।...

Tue, 12 Aug 2025 03:13 AMNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share Share
Follow Us on

आजमगढ़, संवाददाता।मुबारकपुर थाना क्षेत्र मोहब्बतपुर गांव में रक्षा बंधन पर भाई को राखी बांधने आई महिला की रविवार को सर्प दंश से मौत हो गई। इसके साथ ही सरायीमर थाना क्षेत्र के कनैथा चकमियां गांव में सर्प दंश से छात्रा की भी मौत हो गई। शाहगढ़ संवाददाता के अनुसार महराजगंज थाना क्षेत्र के देवनपुर गांव निवासी 35 वर्षीया सुमन राजभर पत्नी बृजपाल राजभर का मायका मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव में है। वह अपनी बेटी दिपांजली के साथ शनिवार को रक्षा बंधन के दिन भाई पवन को राखी बांधने के लिए मायके आई थी। रविवार की दोपहर में शर्बत बनाने के लिए गुड़ निकालते समय सुमन के पैर में सांप ने डस लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

परिवार के लोग झाड़फूक कराते रहे। शाम को लेकर महिला को अमवा की सत्ती माई स्थान पर ले गए। इस दौरान महिला की मौत हो गई। मौत के बाद परिजन शव को लेकर घर आ गए। मृत महिला को एक बेटा और एक बेटी हैं। घटना के बाद से परिवार के लोग रो रो कर बेहाल हैं। संजरपुर संवाददता के अनुसार सरायमीर थाना क्षेत्र के कनैथा चकमियां गांव निवासी 14 वर्षीय उजाला पुत्री राजेन्द्र प्रजापति कक्षा आठ की छात्रा थी। रविवार को छुट्टी होने के चलते वह घर पर थी। दोपहर में उपला निकाल रही थी, इस दौरान उसे सांप ने डस लिया। परिवार के लोग उसे लेकर फूलपुर पहुंचे, डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। देर शाम छात्रा की मौत हो गई। वह दो भाई तीन बहन में छोटी थी। घटना के बाद से परिवार के लोग रो रो कर बेहाल हैं।