Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsTragic Road Accident Claims Young Life in Uttar Pradesh Villagers Protest
ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, लगाया जाम

ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, लगाया जाम

संक्षेप:

Azamgarh News - ऊंचहुआ गांव के पास एक युवक की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम किया। युवक की पहचान 23 वर्षीय सोहित यादव के रूप में हुई, जो मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। ग्रामीणों ने ट्रक और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

Dec 02, 2025 12:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share Share
Follow Us on

तरवां, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के ऊंचहुआ गांव के समीप सोमवार की सुबह ट्रक से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रासेपुर-सैदपुर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सीओ के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रक समेत चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ऊंचहुआ गांव निवासी 23 वर्षीय सोहित यादव पुत्र सीता यादव मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। वह दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए दस दिन पूर्व घर आया था। परिजनों का कहना है कि सोमवार की सुबह करीब छह बजे वह पैदल शौच करने के लिए जा रहा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऊंचहुआ गांव के समीप सड़क पार करते समय सैदपुर से रासेपुर की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रक समेत चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ऊंचहुआ चट्टी पर जाम लगा दिया। इसकी खबर पाकर सीओ लालगंज भूपेश पांडेय पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीण सोहित के परिजन को आर्थिक सहायता के साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने और बाजार में स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग कर रहे थे। सीओ के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत सोहित तीन भाई और एक बहन में चौथे नंबर पर था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।