Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsTragic Road Accident Claims Life of Indian Coast Guard Personnel in Kerala
तटरक्षक जवान का शव आने पर मचा कोहराम

तटरक्षक जवान का शव आने पर मचा कोहराम

संक्षेप:

Azamgarh News - केरल के कोच्चिपुर में सड़क दुर्घटना में भारतीय तटरक्षक बल के जवान धनंजय सिंह की मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा सोमवार को घर मेघई पहुंचा। धनंजय की पत्नी और उनके पुत्र के साथ दुर्घटना के समय वह एयरपोर्ट जा रहे थे। उनका अंतिम संस्कार दोहरीघाट में किया गया।

Dec 02, 2025 12:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share Share
Follow Us on

सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। केरल के कोच्चिपुर में सड़क दुर्घटना में मृत भारतीय तटरक्षक बल के जवान धनंजय सिंह का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर सोमवार को उनके घर मेघई पहुंचा। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मेघई खास गांव निवासी धनंजय सिंह वर्ष 2000 में भारतीय तटरक्षक बल में गोवा में भर्ती हुए थे। वर्तमान समय में वे केरल के कोच्चिपुर में तैनात थे। पत्नी सविता सिंह और बड़ा पुत्र सूर्यांश उनके साथ ही रहते हैं। पत्नी सविता के भाई भदीला गोरखपुर निवासी विवेक का 30 नवंबर को तिलक था। धनंजय गोरखपुर जाने के लिए 26 नवंबर को अपनी पत्नी को स्कूटी से एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एयरपोर्ट से कुछ दूर पहले ही चार पहिया वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में धनंजय सिंह और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 29 नवंबर को धनंजय की मौत हो गई। जबकि पत्नी का इलाज चल रहा है। धनंजय सिंह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। सोमवार को उनका शव गांव पहुंचा। उनकी मौत से माता उर्मिला देवी, भाई राजीव सिंह, संजय सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। शव आने की खबर मिलते ही नेताओं के साथ ही अन्य लोगों ने घर पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। शव यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। देर शाम दोहरीघाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। छोटे बेटे ने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान भारतीय तटरक्षक बल के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया।