सड़क हादसे में हार्वेस्टर इंजीनियर की मौत से मातम

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - दीदारगंज के खरसहन काला गांव के 30 वर्षीय हार्वेस्टर इंजीनियर हिमांशु यादव की अयोध्या में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बस्ती जा रहे थे जब उनकी कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में अन्य सवार भी गंभीर रूप से घायल हैं। परिवार में मातम छाया है, शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया।

सड़क हादसे में हार्वेस्टर इंजीनियर की मौत से मातम

दीदारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खरसहन काला गांव निवासी हार्वेस्टर इंजीनियर की बुधवार की रात अयोध्या में हुए सड़क हादसे में मौत होने से गांव में मातम छाया है। घटना के समय वे कार से बस्ती जा रहे थे। अयोध्या जिले में उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। गुरुवार की शाम शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। दीदारगंज थाना क्षेत्र के खरसहन कला निवासी 30 वर्षीय हिमांशु यादव उर्फ मोनू एक हार्वेस्टर कंपनी में इंजीनियर थे। वह हार्वेस्टर मशीन की रिपेयरिंग का काम करते थे। उन्हें बस्ती जनपद में खराब हार्वेस्टर की रिपेयरिंग करनी थी। बुधवार रात करीब बारह बजे वह अयोध्या से दो लोगों के साथ कार से बस्ती जा रहे थे।

अयोध्या से 12 किलोमीटर आगे अररिया के पास मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में हिमांशु उर्फ मोनू की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार अन्य लोगों की भी हालत गंभीर बनी हुई है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शाम 4:30 बजे के करीब शव घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक तीन-भाई बहनों में सबसे छोटा था। घटना के बाद से परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।