पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बिहार के युवक की गई जान
Azamgarh News - आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से मौत हो गई। 30 वर्षीय सद्दाम, जो दिल्ली से कटिहार जा रहा था, दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके परिवार में शोक का माहौल है।

आजमगढ़, संवाददाता। कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेहदा के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की दोपहर अनियंत्रित बाइक पलटने से युवक की मौत हो गई। वह बाइक से दिल्ली से बिहार के कटियार जा रहा था। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। बिहार के कटिहार जनपद के परानपुर थाना क्षेत्र के धबोल गांव निवासी 30 वर्षीय सद्दाम दिल्ली में टेंपो चलाता था। वह मंगलवार को बाइक से दिल्ली से घर जाने के लिए निकला था। बुधवार की दोपहर वह कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेहदा के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 232 के करीब पहुंचा था। इस दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे में सद्दाम गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची यूपीडा की टीम ने उसे मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान दो घंटे बाद उसकी मौत हो गई। उसका एक बेटा और एक बेटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


