अनियंत्रित होकर बाइक पलटी, युवक की मौत

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

फूलपुर, आजमगढ़। कोतवाली फूलपुर क्षेत्र के टेऊंगा गांव के समीप गुरुवार की रात को

अनियंत्रित होकर बाइक पलटी, युवक की मौत

फूलपुर, आजमगढ़। कोतवाली फूलपुर क्षेत्र के टेऊंगा गांव के समीप गुरुवार की रात को बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के समय उक्त युवक अपने मित्र के साथ बारात से वापस घर लौट रहा था।फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कासिमपुर अंबारी गांव निवासी 32 वर्षीय संदीप यादव पुत्र शीतला प्रसाद यादव अपने मित्र 21 वर्षीय संतोष यादव पुत्र कल्पनाथ यादव के साथ फुलवरिया गांव में बारात में शामिल होने के लिए गया था। वह रात करीब साढ़े नौ बजे अपने मित्र के साथ बाइक से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में टेऊंगा गांव के समीप स्थित नहर के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित खेत में पलट गई।

इस हादसे में सिर में चोट लगने से संदीप यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसका मित्र संतोष बाल-बाल बच गया। संतोष यादव ने तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से वह संदीप को लेकर फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचा। चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत संदीप को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। संदीप की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। संदीप दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। पत्नी, पिता शीतला प्रसाद समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।