अनियंत्रित बाइक पोल से टकराई युवक की मौत
Azamgarh News - गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो में शुक्रवार रात एक अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। दुर्घटना में 24 वर्षीय प्रदीप मधुकर की मौत हो गई। वह मिस्त्री को बुलाने के लिए जा रहा था जब अचानक...

मुहम्मदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो के पास शुक्रवार रात अनियंत्रित बाइक पोल से टकरा गई। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। गंभीरपुर निवासी 24 वर्षीय प्रदीप मधुकर पिकपअ पर खलासी का काम करता था। शुक्रवार को वह रानीपुर रजमो गांव गया था। वहां पिकअप खराब हो गई थी। रात में वह बाइक से मिस्त्री को बुलाने के लिए जा रहा था। कुछ दूर जाने पर आगे अचानक कुत्ता आ गया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। जिससे वह गंभाीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से सीएचसी मुहम्मदपुर में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। शहर के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। रात डेढ़ बजे उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। प्रदीप छह भाइयों में पांचवें नंबर पर था। दुर्घटना के बाद से मां हीरावती देवी सहित परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


