Azamgarh News: चार माह के मासूम को लेकर नदी में कूदी महिला, बच्चे की मौत

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

Azamgarh News: जीयनपुर के रामपुर गांव में एक महिला अपने चार माह के बच्चे के साथ तमसा नदी में कूद गई। गांव वालों ने बचाव किया, लेकिन बच्चे की मृत्यु हो गई। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसे नदी से निकाल लिया गया, जबकि बच्चे का शव बाद में बरामद हुआ।

Azamgarh News: चार माह के मासूम को लेकर नदी में कूदी महिला, बच्चे की मौत

Azamgarh News: सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर क्षेत्र के रामपुर गांव में सोमवार की सुबह मायके मे रह रही महिला अपने चार माह के बच्चे के साथ तमसा नदी में कूद गई। नदी की तेज बहाव में दोनों बहने लगे। गांव के लोगों ने बचाव का प्रयास किया। गांव से तीन किलोमीटर दूर दो घंटे बाद पनशब्दा गांव के पास महिला को नदी से बाहर निकाला। जबकि बच्चे की मौत हो गई थी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी नरसिंह यादव की बेटी 22 वर्षीया सीमा यादव का विवाह इसी कोतवाली क्षेत्र के एनपुर गांव निवासी अमरनाथ यादव के साथ हुई है। वह पिछले दो माह से अपने मायके रामपुर में रह रही थी।

पिता नरसिंह यादव ने बताया कि करीब तीन माह पहले सीमा को मस्तिष्क ज्वर हुआ था। बीमारी के बाद से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। सीमा सोमवार की सुबह अपने चार माह के पुत्र प्रत्यांश को गोद में लेकर गांव से बाहर निकल गई। गांव से कुछ दूरी पर तमसा नदी में कूद गई। जानकारी होने पर गांव के लोग पहुंचे, बचाव में जुट गए। करीब दो घंटे बाद पनशब्दा गांव के पास सीमा को नदी से बाहर निकाला, जबकि बच्चा का शव मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पाही गांव के पास नदी से बरामद हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि परिजनों के आग्रह पर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsआजमगढ़Azamgarh News: चार माह के मासूम को लेकर नदी में कूदी महिला, बच्चे की मौत