Tragic Electrocution Incident Claims Life of 40-Year-Old in Azamgarh Village हैंडपंप में उतरे करंट से युवक की मौत, महिला सहित दो झुलसे, Azamgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsTragic Electrocution Incident Claims Life of 40-Year-Old in Azamgarh Village

हैंडपंप में उतरे करंट से युवक की मौत, महिला सहित दो झुलसे

Azamgarh News - आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के साहडीह गांव में एक 40 वर्षीय युवक सुरेश यादव की हैंडपंप में करंट लगने से मौत हो गई। महिला मालती देवी को बचाने के प्रयास में सुरेश करंट की चपेट में आ गए। इस घटना में...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Thu, 9 Oct 2025 01:43 PM
share Share
Follow Us on
हैंडपंप में उतरे करंट से युवक की मौत, महिला सहित दो झुलसे

आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के साहडीह गांव में गुरुवार सुबह हैंड पंप में उतरे करंट से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। एक महिला सहित दो लोग झुलस गए। महिला का बचाव करते समय युवक करंट की चपेट में आया था। रौनापार थाना क्षेत्र के साहडीह गांव निवासी 40 वर्षीय सुरेश यादव के पड़ोस में मालती देवी का घर है। मालती देवी के हैंडपंप में टुल्लू पंप लगा हुआ है। हैंडपंप में करंट तउरा गया गया। हैंडपंप से पानी लेने पहुंची पहुंची मालती करंट की चपेट में आ गई। बचाव के लिए शोर मचाने लगी। उसे बचाने के लिए पड़ासी सुरेश और 70 वर्षीय परमहंश पहुंचे, बचाव करते समय दोनो करंट की चपेट में आ गए, जिससे सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई।

मालती और परमहंश गंभीर रूप से झुलस गए। मालती और परमहंश का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सुरेश को दो बेटा और दो बेटी हैं, चार साल पूर्व उसके पत्नी की मौत हो गई थी। घटना के बाद से सुरेश की मां परामा देवी सहित परिवार के लोग रो रो कर बेहाल हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।