ओमान में युवक की मौत से संजरपुर में मातम
सरायमीर के संजरपुर गांव के 24 वर्षीय मोहम्मद आमिर की ओमान में समुद्र में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। मोहम्मद आमिर एक महीने पहले रोजी-रोटी के लिए ओमान गया था। बकरीद की छुट्टी पर दोस्तों के साथ समुद्र किनारे गया था। तेज लहरों की चपेट में आने से उसकी जान चली गई।

सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के संजरपुर गांव निवासी युवक की शुक्रवार को ओमान में समुंद्र में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। वह एक माह पूर्व रोजी रोटी के लिए ओमान गया था। सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर गांव निवासी 24 वर्षीय मोहम्मद आमिर एक महीना पूर्व रोटी रोजी के लिए ओमान गया था। वहां एक निजी कंपनी में रह कर नौकरी करता था। चार दिन की ईदुल अजहा (बकरीद) की छुट्टी मिली थी। वह अपने साथियों के साथ शुक्रवार को समुंद्र के किनारे घूमने गया था। सभी लोगों को समुंद्र में नहाता देख मोहम्मद आमिर भी नहाने लगा।
इस दौरान तेज लहरे उठने से वह समुंद्र की गहराई में चला गया। उसके साथी उसे बचाने के लिए बहुत प्रयास किये, लेकिन बचा नहीं सके। काफी देर के बाद उसका शव समुंद्र से मिला। मौत की खबर परिजनों को मिलने पर कोहराम मच गया। मोहम्मद आमिर चार भाई और दो बहन में दूसरे नम्बर पर था। चार महीने पूर्व उसकी शादी हुई थी, पत्नी और मां रो रो कर बेहाल हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


