पौत्र को स्कूल से लेने निकले दादा की नदी में डूबने से मौत
Azamgarh News - नाव की इंतजार में छोटी सरयू नदी पार करते समय डूब गए थम निबियहा में सोमवार की दोपहर को पौत्र को स्कूल से लेने जा रहे दादा की नदी पार करते समय डूबने से
लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद।रौनापार थाना क्षेत्र के अराजी नौबरार किता प्रथम निबियहा में सोमवार की दोपहर को पौत्र को स्कूल से लेने जा रहे दादा की नदी पार करते समय डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही नदी के किनारे ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कर दी। तीन घंटे बाद शव नदी से बरामद हुआ। रौनापार थाना क्षेत्र के आराजी नौबरार किया प्रथम (निबियहवा) गांव निवासी 60 वर्षीय रामलाल मौर्य खेतीबारी करते थे। इन दिनों छोटी सरयू नदी उफान पर है। गांव के बच्चे नाव के सहारे शिक्षा लेने के लिए स्कूल जाते हैं।

सोमवार को रामलाल का पौत्र सक्षम मौर्य भी सुबह बच्चों संग नदी उस पार नाव से स्कूल गया था। दोपहर बाद स्कूल की छुट्टी होने पर दादा अपने पोते को लेने गए थे। नाव नदी के उस पार होने के कारण काफी देर तक इंतजार किया। लेकिन कोई नाव लेकर नहीं आया। छोटी सरयू में छलांग लगा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब रामलाल आधे रास्ते में पहुंचे तो डूबने लगे। डूबता देख लोग शोर मचाने लगे। इस दौरान वे नदी में डूब गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाश शुरू की। स्कूली बच्चों को नाव से इस पार ले आए। करीब तीन घंटे बाद शव शव मिला।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


