Azamgarh News: नहर में डूबे युवक का मिला शव
हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Azamgarh News: आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर बाजबहादुर गांव में शारदा सहायक खंड 32 की नहर में 30 वर्षीय सूरज राम डूब गए। मंगलवार शाम नहर के किनारे खड़े होने के दौरान उनका पैर फिसल गया। ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह डूब गए। बुधवार को शव नहर में पानी कम होने पर मिला।

Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर बाजबहादुर गांव में शारदा सहायक खंड़ 32 की नहर में डूबे युवक की शव दूसरे दिन बुधवार को मिला। शव मिलने की जानकरी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई, ग्रामीणो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। 30 वर्षीय सूरज राम अपने गांव में मंगलवार की शाम नहर के किनारे खड़ा था। पैर फिसल जाने से वह नहर में गिर गया। पानी के तेज बहाव में उसका पता नहीं चला। गांव के लोगों ने उसे बचाव का प्रयास किया। युवक पानी मे डूब गया। बुधवार को नहर में पानी कम होने पर शव बरामद हुआ।


