विवाहिता का घर के भीतर फंदे से लटकता मिला शव

विवाहिता का घर के भीतर फंदे से लटकता मिला शव

संक्षेप:

Azamgarh News - लालगंज के हनुमानगढ़ी मोहल्ले में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया। दूसरी ओर, आजमगढ़ में 17 वर्षीय किशोरी मुस्कान का शव भी फंदे से लटका मिला। दोनों मामलों में पुलिस जांच जारी है।

Nov 10, 2025 05:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज कस्बा के हनुमानगढ़ी मोहल्ला में शनिवार की शाम घर के भीतर विवाहिता का फंदे से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मायके पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के नईबाजार निवासी जयराम की बेटी 24 वर्षीया वंदना की शादी एक साल पूर्व देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज कस्बा के हनुमागढ़ी मोहल्ला निवासी संतोष सोनकर के साथ हुई थी। वंदना तीन माह की गर्भवती थी। शनिवार की शाम वंदना की बहन अर्चना के मोबाइल पर संतोष सोनकर ने फोन घटना की जानकारी दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घटना की सूचना मिलने पर मायका पक्ष के लोग लालगंज पहुंचे। घर के बाहर शव पड़ा था। मायके पक्ष के लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच की। मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग रुपये की मांग को लेकर वंदना को प्रताड़ित कर रहे थे। देवगांव कोतवाल ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। किशोरी ने फंदे से लटक कर दी जान आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत माहुल के संत रविदासनगर मोहल्ला में शनिवार की रात किशोरी को घर के भीतर फंदे से लटकता शव मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। 17 वर्षीया अलमीन उर्फ मुस्कान पुत्री इलियास शनिवार को घर पर अकेली थी। उसके पिता विदेश रहते हैं, मां मायके गयी थी। घर पर बड़ा भाई नसीम था, जो शाम को बाजार चला गया। रात करीब नौ बजे वह घर पर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था। वह बहन मुस्कान को आवाज लगायी, अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुर्ह। इसके बाद आस-पास के लोग आ गए। दरवाजा तोड़ कर लोग अंदर पहुंचे तो पंखा में दुपट्टा के सहारे उसका शव लटक रहा था। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने पंचायतनामा तैयार का शव को सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।