युवक का घर के पीछे पेड़ से लटकता मिला शव

Mar 01, 2026 11:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share Share
Follow Us on

Azamgarh News - आजमगढ़ के गजोर गांव में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। 26 वर्षीय हरिश्चंद्र यादव, जो मुंबई में काम करता था, शनिवार रात घर लौटने के बाद लापता हो गया। परिवार ने उसकी तलाश की और मां ने शव देखा। गांव वालों ने शव को नीचे उतारा। घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है।

युवक का घर के पीछे पेड़ से लटकता मिला शव

आजमगढ़, संवाददता। मेंहनगर थाना क्षेत्र के गजोर गांव में शनिवार की रात करीब नौ बजे घर के पीछे पेड़ से गमछा के सहारे युवक का लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मेंहनगर थाना क्षेत्र के गजोर गांव निवासी 26 वर्षीय हरिश्चंद्र यादव मुंबई में डायमंड कंपनी में काम करता था। एक माह पूर्व वह घर आया था। शनिवार की रात को बाजार से घर आया, लेकिन कुछ देर बाद ही वापस चला गया।

परिवार के लोग भोजन करने के लिए उसका इंतजार कर रहे थे। काफी देर बाद भी हरिश्चंद्र घर नहीं आया तो परिवार के लोग उसकी तलाश करने लगे। मां घर के पीछे किसी काम से गई। ढिठोर के पेड़ की डाल पर गमछा के सहारे हरिश्चंद्र का शव लटका देख सन्न रह गई। बेटे का शव देख कर मां रोने लगी। चीख पुकार सुनकर गांव के लो आ गए। ग्रामीणों ने युवक को फंदे से नीचे उतारा। वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। घटना के बाद से परिवार के लोग रो रो कर बेहाल हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।