गुजरात में चालक की मौत से कोरौली में मातम
Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Azamgarh News - सरायमीर के कोरौली बुजुर्ग गांव के 42 वर्षीय युवक गणेश की गुजरात में करेंट लगने से मौत हो गई। वह ट्रक चलाते थे और घटना के समय किचन के पास लगे लोहे के ऐंगल के संपर्क में आ गए। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उनके दो बेटे और एक बेटी है।

सरायमीर। क्षेत्र के कोरौली बुजुर्ग गांव निवासी युवक की गुजरात में रविवार की भोर में करेंट से झुलसकर मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया । 42 वर्षीय गणेश सात महीने पूर्व गुजरात के उमर गांव गांधी वल में रह कर ट्रक चलाते थे। रविवार को भोर में ट्रक लेकर गोदाम में खड़ा कर दिये। इस दौरान जैसे ही रूम के अंदर गया कि किचन के पास लगे लोहे के ऐंगल के संपर्क में आ गए। लोहे के ऐंगल में बिजली प्रवाहित हो रही थी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव सोमवार की शाम घर पंहुचा।
ये भी पढ़ें:करंट से झुलस कर ट्रक चालक की मौत
उन्हें दो बेटा और एक बेटी हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


