सोलर पैनल के करंट से कारीगर की मौत
Azamgarh News - आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली में शुक्रवार शाम एक कारीगर की सोलर पैनल लगाते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। 25 वर्षीय राहुल यादव, जो ठेकेदार सतीशचंद के साथ काम कर रहा था, को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में कोहराम मचा है।

आजमगढ़, संवाददाता। सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली में शुक्रवार की शाम सोलर पैनल लगाते करंट की चपेट में आने से कारीगर की मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। महराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरार त्रिपुरारपुर खालसा गांव निवासी 25 वर्षीय राहुल यादव सोलर पैनल लगाने का काम करता था। वह ठेकेदार सतीशचंद के साथ काम करता था। शुक्रवार शाम शहर के नरौली में सोलर पैनल लगाने का काम चल रहा था। इस दौरान सोलर पैनल के करंट की चपेट में आने से राहुल झुलस गया।
घटना के बाद उसके साथ काम कर रहे लोागों में अफरातफरी मच गई। राहुल को लेकर लोग पास के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



