करंट लगने से मजदूर की मौत

Feb 27, 2026 01:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share Share
Follow Us on

Azamgarh News - आजमगढ़ के शेखपुरा गांव में एक मजदूर प्रभु चौहान की करंट लगने से मौत हो गई। वह निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था, जहां हाईटेंशन तार काफी नीचा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की।

करंट लगने से मजदूर की मौत

आजमगढ़, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा गांव में गुरुवार की सुबह करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। वह निर्माणाधीन मकान में काम के दौरान चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। शहर कोतवाली के शेखपुरा गांव निवासी 45 वर्षीय प्रभु चौहान राजगीर था। उसके गांव के संजय चौहान के मकान में निर्माण का काम चल रहा था। प्रभु चौहान मजदूरी करने के लिए गया था। निर्माणाधीन मकान की छत के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरा है। तार की ऊंचाई काफी कम थी। काम करने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया।

घटना के बाद अफरातफरी मच गई। किसी तरह से लोगों ने प्रभु चौहान को तार से अलग किया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। घटना की जानकारी होते ही गांव के लोग पहुंच गए। सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभु चौहान का एक बेटा और एक बेटी है। घटना के बाद से परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।