Azamgarh News: घायल किसान की इलाज के दौरान मौत
Azamgarh News: बरदह थाना क्षेत्र के फतुही गांव में किसान जियालाल बिंद की खेत में गिरने से गंभीर चोटें आईं। इलाज के दौरान जौनपुर में उनकी मृत्यु हो गई। परिजन शव लेकर बरदह थाने पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। उनके परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं।

Azamgarh News: बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के फतुही गांव निवासी घायल किसान की इलाज के दौरान जौनपुर में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद रविवार की शाम शव घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। बरदह थाना क्षेत्र के फतुही गांव निवासी 54 वर्षीय जियालाल बिंद पुत्र रामपलट शनिवार को दिन में खेत में मेड़ बांध रहे थे। परिजनों का कहना है कि इस दौरान पैर फिसल जाने से वे ट्यूबवेल टंकी में गिर पड़े। सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें बरदह सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने रेफर कर दिया।
जौनपुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर बरदह थाने पहुंचे। मृत जियालाल के बड़े भाई धामू बिंद ने तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। पत्नी सावित्रा समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृत जियालाल के एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार बंधवा महादेव स्थित बेसो नदी तट पर किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


