Tragic Death of Alcoholic Man Found Hanging in Vistara Village युवक का घर के भीतर फंदे से लटकता मिला शव , Azamgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsTragic Death of Alcoholic Man Found Hanging in Vistara Village

युवक का घर के भीतर फंदे से लटकता मिला शव

Azamgarh News - बूढ़नपुर के विस्टारा गांव में एक युवक का शव घर में फंदे से लटकता हुआ मिला। वह शराब का आदी था और शनिवार रात को पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट कर उन्हें बाहर निकाल दिया था। रविवार की सुबह पत्नी ने घर...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Sun, 21 Sep 2025 11:50 PM
share Share
Follow Us on
युवक का घर के भीतर फंदे से लटकता मिला शव

बूढ़नपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के विस्टारा गांव में रविवार की सुबह घर में युवक का फंदे से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह शराब के नशा का आदती था। शनिवार की रात में पत्नी और बच्चों को मारपीट कर घर से बाहर कर दिया था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के विस्टारा गांव निवासी 45 वर्षीय विजय प्रसाद निषाद राजगीर का काम करता था। परिजनों ने बताया कि वह शराब के नशा का आदती था। नशे की हालत में वह पत्नी और बच्चों को अक्सर पीटता था। उसक बड़ा बेटा गौतम दिल्ली रहता है।

तीन-चार दिन से विजय अपनी पत्नी और साथ रह रहे एक बेटा और बेटी को मारपीट रहा था। जानकारी होने पर गौतम शनिवार को घर आने के लिए ट्रेन पकड़ा था। शनिवार की शाम को विजय प्रसाद नशे की हालत में घर पहुंचा। पत्नी किताबी देवी, बेटा गोपी और बेटी नंदनी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। किताबी देवी रात में बेटा और बेटी के साथ मंदिर में बिताई। रविवार की सुबह वह घर पहुंची तो पति विजय प्रसाद का दुपट्टा के सहारे शव फंदे से लटक रहा था। पति का शव देख कर उसके होश उड़ गए। जानकारी होने पर आस-पास के लोग आ गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। दोपहर में बड़ा बेटा गौतम भी रेलवे स्टेशन से मोर्चरी पर पहुंचा था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।