Azamgarh News: सर्प दंश से दो वर्षीय बालक की मौत
Azamgarh News: सर्प दंश से दो वर्षीय बालक की मौत मेहनगर/ (आजमगढ़)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा करेनुआ में दो वर्षीय विकास की खेलते समय सांप के डसने से

Azamgarh News: मेहनगर/ (आजमगढ़)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा करेनुआ में दो वर्षीय विकास की खेलते समय सांप के डसने से इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, करेहनुआ गांव निवासी इंदल गोड का डेढ़ वर्षीय पुत्र विकास घर के दरवाजे पर खेल रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। परिजनों को जब तक घटना की जानकारी हुई, तब तक काफी देर हो चुकी थी। आनन-फानन में मासूम को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक विकास दो भाइयों में सबसे छोटा था।
बेटे की मौत से मां नीलम का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों का भी दुख से बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


