बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मईखरगपुर गांव के समीप दो दिन पूर्व बाइक के टक्कर से घायल वृद्ध की मंगलवार की रात राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर

बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध की मौत

आजमगढ़, संवाददाता। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मईखरगपुर गांव के पास दो दिन पहले बाइक के टक्कर से घायल वृद्ध की मंगलवार रात राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वृद्ध की दुर्घटना

मईखरगपुर गांव निवासी चंद्रबली (80 वर्ष) घर के पास सोमवार सुबह सड़क के किनारे टहल रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार टक्कर मारते हुए फरार हो गया। घटना के बाद परिजन घायल वृद्ध को लेकर पास के अस्पताल पहुंचे, डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। वृद्ध को राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान मंगलवार की रात मौत हो गई। उन्हें तीन पुत्र है। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।

डीजे लदी पिकअप की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत

युवक की दुर्घटना

आजमगढ़। फूलपुर के पलिया गांव के पास डीजे लदी पिकअप की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान जौनपुर में मंगलवार को मौत हो गई। दीदारगंज थाना क्षेत्र के अमरेथू गांव निवासी 45 वर्षीय अशोक पासवान पलिया बाजार में ठेला लगा कर भूजा बेचते थे। 17 मई की शाम करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर अपने साढ़ू शोभनाथ निवासी निगोहा थाना बरसठी जनपद जौनपुर के साथ बाइक से पलिया-भेड़िया मार्ग होते हुए अपने घर अमरेथू जा रहे थे। पलिया के पास डीजे लदी पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। अशोक को जौनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृत अशोक के दो बेटा और एक बेटी हैं। मौत की खबर मिलने से परिजन रो रो कर बेहाल हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या चंद्रबली की उम्र कितनी थी?
चंद्रबली की उम्र 80 वर्ष थी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।