अनियंत्रित बाइक पोल से टकराई, युवक की मौत, दूसरा घायल
Azamgarh News - निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा के पास गुरुवार की रात अनियंत्रित बाइक पोल से टकराने से युवक की मौत हो गई। जबकि हादसे में दूसर युवक घायल हो गया। टक्कर

फरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा के पास गुरुवार रात अनियंत्रित बाइक पोल से टकरा गई। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि हादसे में दूसरा युवक घायल हो गया। दोनों युवक एक बरात में शामिल होने के लिए जा रहे थे। अहरौला के मक्खापुर गांव निवासी राहुल कुमार (34 वर्ष) पंजाब में रहते थे। वह नौ मई को घर आए थे। गांव के ही एक युवक की शादी थी। गुरुवार को बरात निजामाबाद जा रही थी। राहुल अपने गांव के अजय (30 वर्ष) के साथ बाइक से बरात में शामिल होने जा रहे थे। फरिहा पेट्रोल पंप के पास रात करीब 10 बजे पहुंचने पर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
टक्कर इतनी भीषण थी की पोल के तीन टुकड़े हो गए। बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। वहीं अजय की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया गया। अजय को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


