बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
आजमगढ़ में रविवार को दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। पहले युवक विशाल यादव की बाइक निजी बस से टकराने के बाद बस में फंस गई। दूसरे युवक कमलेश कुमार की ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में मौत हुई, जो तीन दिन पहले शादी कर के घर आया था।

आजमगढ़, संवाददाता। कंधरापुर थाना क्षेत्र के भंवरनाथ के पास रविवार की शाम निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी बाइक बस में फंस गई थी। करीब आधा किलोमीटर तक बाइक बस के साथ घसीटती चली गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विशाल यादव की दुर्घटना
कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवपार गांव निवासी 20 वर्षीय विशाल यादव कोल्डड्रिक कंपनी में सप्लाई का काम करते थे। रविवार को वह घर पर थे। शाम को बाइक से कंधरापुर जा रहे थे। भंवरनाथ के आगे एनएच रोड तिराहा के पास बरात लेकर जा रही निजी बस ने टक्कर मार दी। जिससे युवक सड़क पर गिर गया। बस उसे कुचलते हुए निकल गई। बाइक बस में फंस गई थी। करीब आधा किलोमीटर तक बाइक बस के साथ घसीटती चली गई। इसके बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बस को कब्जे में लेने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। वह दो भाई और दो बहनों में बड़ा था। घटना के बाद से परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं।
शादी के तीन बाद ही युवक की हादसे में मौत
कमलेश कुमार की दुर्घटना
आजमगढ़। ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के पवनी गांव निवासी 30 वर्षीय कमलेश कुमार की तीन दिन पूर्व शादी हुई थी।
रविवार को वह बाइक से अपने मामा के घर बलिया जनपद के नगरा थाना क्षेत्र के कसेरा गांव जा रहा था। बलिया जनपद में भीमपुरा के पास ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शहर के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान रविवार की रात उसकी मौत हो गई। वह चार भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर पर था। वह चेन्नई में काम करता था। शादी करने के लिए 15 दिन पहले घर आया था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


