Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsTragic Accident Young Man Dies in DCM Collision in Paliya Village
डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

संक्षेप:

Azamgarh News - फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया गांव में रविवार को एक डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक वीरेंद्र की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य युवक घायल हुए। तीनों युवक शाहगंज से घर लौट रहे थे। घटना के बाद परिवार...

Sep 15, 2025 01:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share Share
Follow Us on

अंबारी/माहुल, हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया गांव के कुंवर नदी पुल के पास रविवार की दोपहर डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में दो अन्य युवक घायल हो गए। दुर्घटना के समय तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर शाहगंज से घर लौट रहे थे। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। तहबरपुर थाना क्षेत्र के बैरमपुर गांव निवासी 25 वर्षीय वीरेंद्र और 20 वर्षीय शनि शटरिंग का काम करते थे। उनके साथ अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल निवासी 22 वर्षीय कौशल राजभर भी काम करता है। वर्तमान में तीनों का काम जौनपुर जनपद के शाहगंज में चल रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रविवार को जीवित्पुत्रिका के त्योहार पर तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर शाहगंज से घर लौट रहे थे। दोपहर में तीनों फुलपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया गांव के कुंवर नदी पुल के पास पहुंचे थे। इस दौरान सामने से आ रही डीसीएम बाइक में टक्कर मारते हुए फरार हो गयी। इस हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फूलपुर सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। शनि और कौशल की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। वीरेंद्र के मौत की खबर जब परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। वीरेंद्र दो भाई में छोटा था। उसकी एक बेटी है। पत्नी गर्भवती है। घटना के बाद से परिवार के लोग रो रो कर बेहाल हैं।