चार पहिया वाहन के टक्कर से पिता-पुत्र की मौत
पवई थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव में सोमवार रात एक दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत हो गई। आशा राम प्रजापति और उनका बेटा अंश बाइक से घर लौटते समय पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर का शिकार बने। हादसे से परिवार में शोक का माहौल है।

पवई, हिन्दुस्तान संवाद। पवई थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर सोमवार की रात को चार पहिया वाहन के टक्कर से पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना के समय दोनों दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। पिता-पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पवई थाना क्षेत्र हमीरपुर गांव निवासी 48 वर्षीय आशा राम प्रजापति की मिल्कीपुर बाजार में मेडिकल हाल की दुकान है। उनका पुत्र 20 वर्षीय अंश प्रजापति बीए करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। इसी के साथ ही वह मिल्कीपुर बाजार स्थित एक लाइब्रेरी में पढ़ता भी था।
सोमवार की रात को करीब साढ़े नौ बजे आशा राम अपनी दुकान बंद करने के बाद बेटा अंश के साथ बाइक से घर वापस जा रहे थे। रास्ते में गांव स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से जा रही चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


