गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से वृद्ध की मौत
Azamgarh News - आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में एक गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से साइकिल सवार 64 वर्षीय रामवचन चौहान की मौत हो गई। वे गजहड़ा गांव जा रहे थे जब यह घटना हुई। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया और पुलिस ने जांच शुरू की। परिवार में कोहराम मच गया।

आजमगढ़, संवाददाता।मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नया रोडवेज गजहड़ा के पास बुधवार की सुबह गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई।घटना के समय वे गजहड़ा गांव जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के आदमपुर निवासी 64 वर्षीय रामवचन चौहान बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे साइकिल से गजहड़ा गांव जा रहे थे। मुबारकपुर कस्बे के नया रोडवेज के पास पहुंचने पर पीछे से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। वृद्ध ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आ गए। दबने से मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। वृद्ध के तीन बेटे और चार बेटियां हैं। घटना की सूचना परिवार में मिलने पर कोहराम मच गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


