दुर्घटना में घायल युवक की मौत
Azamgarh News - पश्चिम पट्टी महलिया गांव के पास एक युवक, दिनेश पांडेय, बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार की शाम उनकी मौत हो गई। दिनेश अपने परिवार के साथ शादी में शामिल होने के लिए घर आए थे। इस घटना से परिवार में शोक की लहर है।

अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पश्चिम पट्टी महलिया गांव के पास हुई दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान शनिवार की शाम अस्पताल में मौत हो गई। दो दिन पूर्व बाजार से घर लौटते समय बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराने से घायल हो गए थे। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। अहरौला के बरतानी गांव निवासी 45 वर्षीय दिनेश पांडेय रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहते थे। 24 फरवरी को पट्टीदार के पुत्री की शादी थी, शादी में शामिल होने के लिए घर आए थे। 27 फरवरी को दुर्वाषा धाम गए थे। शाम को घर लौटते समय पश्चिम पट्टी महलिया के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरार गई।
इस दुर्घटना में दिनेश पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें फूलपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया था। शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान शनिवार की शाम मौत हो गई। दिनेश चार भाई में बड़े थे, उन्हें दो पुत्र हैं। घटना के बाद से परिवार के लोग रो रो कर बेहाल हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


